फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   आपदा की मार से नौ सड़कें बंद, 25 हजार परेशान

आपदा की मार से नौ सड़कें बंद, 25 हजार परेशान

Thu, 23 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
आपदा की मार से नौ सड़कें बंद, 25 हजार परेशान

विज्ञापन
बागेश्वर। आपदा की मार के चलते जिले में नौ सड़कें बंद रहीं। इनके बंद रहने से 25 हजार की आबादी यातायात सेवा से वंचित रही। वाहनों की आवाजाही ठप होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए कई किमी पैदल चलना पड़ा।

बुधवार को भी कपकोट-पिंडारी, भयू-गडेरा, कपकोट-पोलिंग, पोथिंग-शोभाकुंड, हरसिला-पुड़कुनी, गैनार-लीती, शामा-लीती-गोगिना, धरमघर-माजखेत, बिजोरीझाल-ओखसों मोटर मार्ग भूस्खलन और मलबा आने से पूरी तरह बंद रहे। इससे इन मार्गों पर यातायात के लिए निर्भर 25 हजार लोग परेशान रहे। लोगों को कई किमी पैदल चलकर व कई वाहन बदलकर सफर करना पड़ा। इससे सफर में ज्यादा समय और धन खर्च हुआ।
विज्ञापन


इसके अलावा अल्मोड़ा-ग्वालदम मोटर मार्ग में मलबा आ गया। इससे दो घंटा तक राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। बाद में कार्यदायी संस्था ने जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया। दूसरी ओर शाता-लीती मोटर मार्ग भी मलबे से बंद हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि कार्यदायी संस्थाएं बंद सड़कों को सुचारु करने के प्रयास में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क खोलने में हो रही ढिलाई
बागेश्वर। भूस्खलन और मलबा आने से बंद सड़कों को सुचारु करने में कार्यदायी संस्थाएं ढिलाई रही हैं। इसके चलते कई सड़कें लंबा समय बीतने के बाद भी नहीं खुल सकी हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने प्रशासन से सड़कें जल्द खुलवाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़कें बंद होने से हजारों लोग एक-दूसरे से सीधे संपर्क से वंचित हो गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राशन आदि जरूरी सामान की किल्लत हो गई है। गर्भवती महिलाओं, रोगियों को अस्पताल पहुंचाना टेड़ी खीर साबित हो रहा है। सड़कें बंद होने से आपात हालातों में खतरा और बढ़ गया है। लेकिन कार्यदायी संस्थाएं मार्ग खोलने के काम में ढिलाई बरत रही हैं। जिपं अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने कार्यदायी संस्थाओं पर समस्याओं की सुध न लेने का आरोप लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed