फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   केंद्रीय मंत्री टम्टा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया

केंद्रीय मंत्री टम्टा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया

Tue, 21 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री टम्टा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया
कपकोट (बागेश्वर)। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने विकास खंड के आपदा प्रभावित कई क्षेत्रों का भ्रमण कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को बंद सड़कें जल्द खोलने, प्रशासन को नुकसान की भरपाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री टम्टा ने ग्राम पंचायत असों में भूस्खलन से खेतों में भरे मलबे को देखा। उन्होंने खकड़ा नाले से हुई क्षति और मकानों पर मंडरा रहे खतरे को देखा। ग्राम प्रधान भुवन शाही और प्रभावितों ने मंत्री से क्षति की भरपाई और सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने डिग्री कॉलेज के नव निर्मित भवन का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। छात्रों ने मंत्री से बघेेली गधेरे से भवन की सुरक्षा करने, एमए की कक्षाएं संचालित करने की मांग की। प्राचार्य डॉ. एके जोशी ने कार्य प्रगति के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने तहसील मुख्यालय के मंडलखेत को गडियार गधेरे से हुई क्षति, लोनिवि की कपकोट-उत्तरौड़ा-पोलिंग सड़क को छोरिया पनौरा गधेरा, पनौरा, उत्तरौड़ा और पैराड़ी में हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से बारिश से हुई क्षति का शीघ्र आकलन करके प्रभावितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए।

वहां विधायक बलवंत भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख हरीश शाही, भाजपा नगर अध्यक्ष चंपा देवी, भगवती प्रसाद पाठक, नारायण सिंह गढ़िया, तेज सिंह, मुन्ना कपकोटी, तारा कपकोटी और नारायण कपकोटी आदि शामिल थे।


विजय कपकोटी, कमल कपकोटी, सूरज शाही, ललित कपकोटी, गोविंद कपकोटी और मनोज गढ़िया आदि ने मंत्री से केदारेश्वर मैदान में बिजली की व्यवस्था, स्वच्छता के इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed