{"_id":"5b5b79604f1c1bb35d8b5cfe","slug":"191532721504-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमी गांव का ट्रांस्फार्मर छह महीने से खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमी गांव का ट्रांस्फार्मर छह महीने से खराब
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। आपदा प्रभावित जारती गांव के सीमी तोक का बिजली का ट्रांस्फॉर्मर गत छह महीने से खराब पड़ा है। ऊर्जा विभाग ने अबतक ट्रांस्फॉर्मर ठीक कराने की जेहमत नहीं उठाई है। बिजली नहीं होने से ग्रामीण परेशान है। ग्राम प्रधान ने यूपीसीएल से ट्रांस्फॉर्मर जल्द बदलने की मांग की है।
प्रधान प्रेमा देवी ने यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में कहा है कि ट्रांस्फॉर्मर खराब होने से जहां ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं वहीं कुटीर उद्योग धंधे ठप पड़े हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो गई है। रात में तेंदुुुओं का भय अलग से सता रहा है।
यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडेय ने बताया कि सीमी गांव का ट्रांस्फॉर्मर खराब होने से आपूर्ति अस्थाई तौर पर फिलहाल दूसरे गांव से की गई है। वहां लोड बढ़ने से कुछ दिक्कतें आ रही हैं। बताया कि ट्रांस्फॉर्मर शीघ्र बदल दिया जाएगा।