{"_id":"5afc70594f1c1be6408b5e61","slug":"191526493273-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मई तक फसलों का बीमा करा सकते हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मई तक फसलों का बीमा करा सकते हैं किसान
Updated Wed, 16 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मौसम की मार के कारण फसलों, फलों और सब्जियों को होने वाली क्षति से बचने के लिए किसानों के लिए बीमा योजना शुरू की गई है। जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड शासन द्वारा प्रदेश में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना खरीफ 2018 का बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 मई 2018 है। फसल बीमा योजना में मिर्च, फ्रेंचबीन की फसलों के लिए प्रति नाली कृषक देय प्रीमियम 60 रुपये, आलू, टमाटर की फसलों के लिए प्रतिनाली प्रीमियम 75 रुपये, अदरक के लिए प्रतिनाली प्रीमियम 100 रुपये है। मुख्य कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य ने किसानों से फसलों का बीमा कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि किसान फसलों का बीमा कराकर जोखिम रहित खेती कर सकते हैं।