फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   रविवार को धरने पर रहे कपकोट सीएचसी के डॉक्टर व कर्मचारी

रविवार को धरने पर रहे कपकोट सीएचसी के डॉक्टर व कर्मचारी

Mon, 07 May 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
रविवार को धरने पर रहे कपकोट सीएचसी के डॉक्टर व कर्मचारी
बागेश्वर। वेतन न मिलने से नाराज पीपीपी मोड में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों का धरना रविवार को भी जारी रहा। सभी कर्मचारियों ने धरना स्थल पर जोरदार नारेबाजी करते हुए सात मई से आकस्मिक सेवाओं के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी कपकोट के डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को फरवरी से वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज डॉक्टर, अन्य कर्मचारी शनिवार से कार्य बहिष्कार पर हैं। सभी स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर रहने से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। रविवार को भी स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि शील नर्सिंग बरेली का अनुबंध 13 मई को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन


पिछले चार सालों से उन्होंने पूरे समर्पित भाव से अपने कार्य का निर्वहन किया है। उन्होंने अनुबंध समाप्त होने के बाद उनके रोजगार की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई। कर्मचारियों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया और सात मई से आकस्मिक सेवाओं के बहिष्कार का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना, प्रदर्शन करने वालों में डॉ. निशा करन, डॉ. एचएल मेहरा, डॉ. अमित, डॉ. नागर, डॉ. राजीव, हरिओम उपाध्याय, हरीश भट्ट, भरत कुमार, नीरज पांडे, विनीता बिष्ट, रितिका नगरकोटी, ज्योति जोशी, लता आर्या, प्रवीन ऐठानी, हरेंद्र पांगती, कैलाश दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed