फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बोर्ड परीक्षाओं के दौरान रहेगी धारा 144

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान रहेगी धारा 144

Sat, 24 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान रहेगी धारा 144
बागेश्वर। प्रशासन ने पांच मार्च से शुरू होने जा रही उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई की हाइस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों में दो सौ मीटर की परिधि के भीतर धारा 144 लागू करने की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


एसडीएम श्याम सिंह राणा ने बताया कि बागेश्वर तहसील में सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल और महर्षि विद्यालय मंडलसेरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन दोनों परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर की परिधि में पांच मार्च से 13 मार्च तक धारा 144 लागू करने की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तहसील में पांच मार्च से शुरू होने वाली उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा विक्टर मोहन जोशी स्मारक जीआईसी बागेश्वर, जीआईसी बागेश्वर, जीआईसी मंडलसेरा, विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा, जीआईसी रवाईखाल, इंटर कॉलेज क्वैराली, इंटर कॉलेज दफोट, इंटर कॉलेज असौं, जीआइसी काफलीगैर, जीआईसी भटखोला, देवलधार, बोहाला, सैंज, खुनौली, बनलेख और दोफाड़ में आयोजित होनी है। इन परीक्षा केंद्रों में भी पांच मार्च से 24 मार्च तक धारा 144 लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed