{"_id":"5a8ef7e44f1c1b805a8bb3af","slug":"191519319012-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग की उदासीनता से सड़क में बर्बाद हो रहा पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग की उदासीनता से सड़क में बर्बाद हो रहा पीने का पानी
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर) में विभाग की उदासीनता के चलते पेयजल सड़क में बहकर बर्बाद हो रहा है। जाजर के समीप पूरी सड़क तलैया बनी हुई है। जबकि नलों में पानी न आने से ग्रामीणों के हलक सूखे हुए हैं।
जाजर गांव को जाने वाली पाइपलाइन सड़क किनारे क्षतिग्रस्त है। इससे योजना का पूरा पानी रिसकर सड़क पर फैल रहा है। पिछले तीन दिनों से सड़क तलैया बनी हुई है। विभाग द्वारा अभी तक क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को दुरुस्त नहीं किया है। इससे जहां एक ओर पानी नहीं आने से ग्रामीणों के हलक सूखे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर सड़क के तलैया बनने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाजर गांव निवासी किशन राम, गणेश राम, विवेक कोरंगा, लछम राम, कुंदन प्रसाद, हरीश भेरी आदि ग्रामीणों ने बताया कि पानी सड़क पर बर्बाद होने की सूचना देने के बाद भी क्षतिग्रस्त लाइन में सुधार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र लाइन का सुधार कर जलापूर्ति सुचारु न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।