{"_id":"5a8daf814f1c1b5e6e8b69aa","slug":"191519234945-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कच्चे पुल से नदी पार नहीं करनी पड़ेगी लोगों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कच्चे पुल से नदी पार नहीं करनी पड़ेगी लोगों को
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शहर में बागनाथ मंदिर से नुमाइशखेत मैदान पहुंचने के लिए लोगों को कुछ समय बाद सरयू नदी कच्चे पुल से पार नहीं करनी पड़ेगी। लोक निर्माण विभाग ने बागनाथ मंदिर से नुमाइशखेत मैदान को जोड़ने के लिए सरयू नदी पर स्टील ग्रेडर पुल बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है।
बागेश्वर शहर में लोगों को बागनाथ मंदिर से नुमाइशखेत मैदान तक जाने के लिए कच्चे पुल से होकर जाना पड़ता है। यह कच्चा पुल भी जनवरी से मई तक के लिए बनाया जाता है। उत्तरायणी मेले के दौरान अस्थायी व्यवस्था के लिए हर साल इसका निर्माण किया जाता है। बरसात शुरू होते ही नदी में पानी आने से इसमें आवाजाही बंद कर दी जाती है।
तब लोगों को बागनाथ मंदिर से नुमाइशखेत मैदान पहुंचने के लिए एनएच के पुल से होकर जाना पड़ता है। इसमें उन्हें तीन सौ मीटर अतिरिक्त चलना पड़ता है, लेकिन कुछ समय बाद लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी। बागनाथ मंदिर के पास सीएम की घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत स्टील ग्रेडर पुल बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
लोनिवि के अवर सहायक अभियंता जगत सिंह बोरा ने बताया पुल के निर्माण के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। देहरादून से आए डिजायनर द्वारा इसका डिजायन तैयार किया जा रहा है। करीब 70 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण कार्य दो महीने के भीतर शुरू हो जाएगा।