फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   स्वच्छता के लिए एक क्रांति की आवश्यकता है: डीएम

स्वच्छता के लिए एक क्रांति की आवश्यकता है: डीएम

Thu, 07 Sep 2017 12:37 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता के लिए एक क्रांति की आवश्यकता है: डीएम
बागेश्वर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बुुधवार को यहां नगरपालिका की ओर से कार्यशाला आयोजित हुई। डीएम रंजना की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में नगर के संभ्रांत नागरिकों, वार्ड सदस्यों, गणमान्य व्यक्तियों एवं विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। डीएम ने कहा कि शहर को खुले में शौचमुक्त करने और कूड़ा निस्तारण के लिए हमें सकारात्मक सोच के साथ अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। शहर और गांव को साफ-सुथरा रखने में सभी की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन


मंगल पैलेस में डीएम ने कहा कि स्वच्छता के लिए एक क्रांति की आवश्यकता है। उन्होंने वार्ड सदस्यों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने वार्ड में स्वच्छता एवं खुले में शौच मुक्ति के लिए ऐसे आयोजन कर लोगों को जागरूक करें। हर वार्ड के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। उनका सहयोग कर स्वच्छता कार्यक्रम को मुकाम तक पहुंचाने को कहा। कहा कि सुंदर बागेश्वर स्वच्छ बागेश्वर के संकल्प को साकार करने के लिए खुले में शौच से आजादी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। ऐसे मकान मालिक जिन्होंने अपने किराएदारों के लिए पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था नहीं की है उनसे अपील की कि वह शीघ्र शौचालयों की व्यवस्था कराएं। जंगलों में चीड़ के पत्तों के सदुपयोग के लिए पिरूल का कोयला बनाने पर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जैविक और अजैविक कूडे को अलग-अलग डैस्टबिनों में रखने पर भी लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


सीडीओ एसएसएस पांगती सीएमओ रंजना भट्ट ने गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीपीआरओ पूनम पाठक ने कूड़ा निस्तारण तथा खुले में शौच मुक्ति के लिए लोगों में जागरूकता होना जरूरी बताया। कार्यशाला का समापन नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने किया। वहां दलीप सिंह खेतवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्र सिंह परिहार, अनेक संगठनों के अध्यक्षों समेत एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम श्याम सिंह राणा, जिला सूचना अधिकारी आरएस परिहार, ईओ रामदेव जायसी और जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed