फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   1.90 lakh rupees withdrawn from PWD AE's account by hacking his mobile, FIR lodged

Bageshwar News: लोनिवि के एई का मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 1.90 लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
1.90 lakh rupees withdrawn from PWD AE's account by hacking his mobile, FIR lodged
बागेश्वर। साइबर ठगों ने अब लोनिवि के एई को अपना निशाना बनाया है। ठगों ने पीड़ित का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से अलग-अलग किस्तों में कुल एक लाख 90 हजार रुपये की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोनिवि में कार्यरत एई राजकमल टम्टा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते पांच मई को सुबह करीब नौ बजे अचानक उनके मोबाइल की स्क्रीन फ्रिज हो गई और फोन पूरी तरह काम करना बंद कर दिया। दोपहर में उनके एक सहकर्मी ने किसी तरह मोबाइल को ऑन किया। अगले दिन छह मई को भी दोपहर के समय उनका फोन दोबारा अचानक बंद हो गया। सात मई को उनके मोबाइल पर बैंक खाते का बैलेंस चेक करने का मैसेज आया, तब उन्हें अपने साथ हुई इस बड़ी धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन

ठगों ने उनके एसबीआई के खाते से यूपीआई के माध्यम से पांच और छह मई को फोन हैक रहने के दौरान कुल 1.90 लाख रुपये पार कर दिए थे। ठगों ने पांच मई को 95 हजार और छह मई को अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिये 60 हजार, 10 हजार, 15 हजार और एक हजार रुपये उड़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


......कोट
पीड़ित एई की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित की धनराशि लौटाने का प्रयास किया जा रहा है।

.......अजय लाल साह, सीओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed