{"_id":"5c6c5433bdec227381666e88","slug":"181550603315-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष और महासचिव पद के प्रत्याशियों ने व्यापारियों से संपर्क साधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष और महासचिव पद के प्रत्याशियों ने व्यापारियों से संपर्क साधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। उद्योग व्यापार मंडल कपकोट के लिए 24 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। नाम वापसी 20 फरवरी को होगी। प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
उद्योग व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी और राजेंद्र कपकोटी जबकि महासचिव पद के लिए पूर्व महासचिव हेम सिंह कपकोटी, प्रकाश देव और लोकेश कपकोटी ने नामांकन किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि नाम वापसी 20 फरवरी के सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगी। मतदान में पंजीकृत 215 व्यापारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बिना सदस्यता शुल्क जमा किए कोई भी व्यापारी मतदान में शामिल नहीं हो सकेगा। दोनों पदों के प्रत्याशियों ने व्यापारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। सभी व्यापारी हितों, बाजार की समस्याओं और किसी भी व्यापारी का किसी प्रकार का भी उत्पीड़न न होने देने का आश्वासन दे रहे हैं। ब्यूरो