फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   विकास प्राधिकरण के खिलाफ गरुड़ में निकलेगी रैली

विकास प्राधिकरण के खिलाफ गरुड़ में निकलेगी रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण के खिलाफ गरुड़ में निकलेगी रैली
बागेश्वर/गरुड़। जिला विकास प्राधिकरण हटाओ मोर्चा ने विकास प्राधिकरण की जड़ से खात्मे की मांग की है। बैठक में यह भी फैसला हुआ कि प्राधिकरण हटाने के लिए 28 फरवरी को गरुड़ से रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को गागरीरोल स्थित एक रेस्टोरेंट में मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में मोर्चा के प्रवक्ता रमेश पांडे कृषक ने कहा कि पहाड़ में उत्तर प्रदेश का काला कानून कतई सहन नहीं किया जाएगा। यह कानून बाहरी और प्रदेश के भूमाफियों को जमीनों का लाभ देने के लिए बनाया गया लगता है। इससे आम जनता का भला होने वाला नहीं है। जिलाध्यक्ष प्रमोद मेहता ने कहा कि इस काले कानून के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बाबत हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। वहीं गरुड़ में 28 फरवरी को एक आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इस रैली के जरिये जनता की मंशा का संदेश सरकार को दिया जाएगा। गरुड़ में आंदोलन का जिम्मा नवीन ममगई तथा लक्ष्मण राम को प्रभारी बना कर सौंपा गया है। इस दौरान पूरन सिंह रावल, नरेंद्र सिंह परिहार, जसवंत सिंह थायत, प्रकाश कोहली, उदय राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर प्राधिकरण हटाओ मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद मेहता उर्फ डब्बू ने कहा कि जब से प्राधिकरण लागू हुआ तब से बागेश्वर नहीं समूचे प्रदेश का विकास रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed