{"_id":"5c02d0fabdec2241b30274a1","slug":"181543688442-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंका क्वैराली में शिक्षकों के कई पद रिक्त, पढ़ाई चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंका क्वैराली में शिक्षकों के कई पद रिक्त, पढ़ाई चौपट
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। इंटर कॉलेज क्वैराली में शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है। बीते चार साल से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी सहित महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त चल रहे हैं। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र शिक्षकों के पद नहीं भरे गए तो आंदोलन किया जाएगा।
इंटर कॉलेज क्वैराली में बीते चार सालों से प्रवक्ता वर्ग के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, समाज शास्त्र, एलटी वर्ग में गणित विषय के प्रवक्ता के पद रिक्त चल रहे हैं। अभिभावकों ने बताया कि रिक्त पदों के कारण विद्यालय में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। रिक्त पदों को भरे जाने की मांग को लेकर कई बार शिक्षा विभाग को ज्ञापन देने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बच्चे ट्यूशन के जरिए शिक्षण कार्य पूर्ण कर रहे हैं।
रिक्त पदों को भरे जाने की प्रक्रिया चल रही है। सात पदों के लिए कुल 355 आवेदन पहुंचे हैं। मेरिट बनाने का कार्य चल रहा है। रिक्त पदों को भरने के लिए बागेश्वर से लेकर देहरादून तक के चक्कर काटने के बाद अनुमति मिली है। उम्मीद है जल्द ही इंका क्वैराली को सात नए शिक्षक मिलेंगे।
विज्ञापन
- केडी पांडेय, प्रधानाचार्य इंका क्वैराली।