फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कपकोट में तृतीय ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू,

कपकोट में तृतीय ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू,

Sat, 01 Dec 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में तृतीय ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू,
कपकोट (बागेश्वर)। दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब की ओर से मंगल सिंह ऐठानी और नवीन फर्स्वाण की स्मृति में आयोजित तृतीय ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन का सेमीफाइनल स्टेडियम बागेश्वर की टीम ने जीता। वह रविवार को नेशनल की टीम से भिड़ेगी। मैच का शुुुभारंभ नगर पंचायत कपकोट के नव निर्वाचित अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने किया।
विज्ञापन


केदारेश्वर के खेल मैदान हिचौड़ी-कपकोट में टूर्नामेंट के शुभारंभ से पहले पंचायत अध्यक्ष बिष्ट ने दिवंगत पूर्व बीडीसी सदस्य ऐठानी और कारोबारी फर्स्वाण के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज खेलों का अंतरराष्ट्रीय महत्व है। पहले दिन क्षेत्रीय टीमों को खेलने का मौका मिला जिसमें पहला मैच किलपारा की टीम ने कैवल्या एजूकेशनल फाउंडेशन की टीम से 25-17 के अंतर से जीता, दूसरा और तीसरा मैच स्टेडियम बागेश्वर ने स्टेडियम केदारेश्वर की टीम से 25-16 और 25-12 के अंतर से जीता। प्रथम सेेमीफाइनल स्पोर्ट्स क्लब बदियाकोट ने किलपारा की टीम से 25- 20 और 25- 21 के अंतर से जीता।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम बागेश्वर की टीम ने केदारेश्वर ए की टीम को 25-18 और 25-11 के अंतर से हराकर जीता। फाइनल मैच स्टेडियम बागेश्वर की टीम और स्पोर्ट्स क्लब बदियाकोट के मध्य खेला गया जिसमें पहला सैट बागेश्वर ने 25-24, दूसरा बदियाकोट ने 27-25 से जीता जबकि तीसरा सैट बराबर रहा। चौथा सैट स्टेडियम बागेश्वर ने 25-18 के अंतर से अपने नाम कर लिया। सेमीफाइनल में स्टेडियम बागेश्वर विजेता और स्पोर्ट्स क्लब बदियाकोट की टीम उप विजेता रही। बागेश्वर की टीम रविवार को नेशनल की टीम से भिड़ेगी। कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव राजू देव जबकि अध्यक्ष प्रेम पुरी गोस्वामी ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड वॉलीबॉल फाउंडेशन के सेलेक्टर और वॉलीबॉल संघ टिहरी के जिलाध्यक्ष सुभाष साह ने क्लब की ओर से विजेेेता टीम को दो हजार रुपया मैडल, उप विजेता टीम को एक हजार रुपया नकद और मैडल जबकि स्पोर्ट्स क्लब बदियाकोट के उदीयमान खिलाड़ी दीपक दानू को खिताब से नवाजा। वहां विशिष्ट अतिथि पूर्व खिलाड़ी खुशहाल कपकोटी, मोहन कपकोटी, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, कै. हरीश कपकोटी, भुवन शाही, कौस्तुभ जोशी, राजा शाही, भूपाल ऐठानी, क्लब के संरक्षक डॉ. एमसी आर्य, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कपकोटी, उपाध्यक्ष जोगचा राम, सदस्यों में प्रकाश टाकुली, सुंदर कोरंगा, गोपाल भंडारी, भूूपेश ऐठानी थे। मैच के रेफरी राइंका कपकोट के प्रधानाचार्य एमसी आर्य, अर्जुन धपोला और स्कोरर कुंदन धपोला थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed