{"_id":"5bc8ccc4bdec2269812a8638","slug":"181539886276-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ की लागत से मंडलसेरा में बनेगा ट्यूबवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ की लागत से मंडलसेरा में बनेगा ट्यूबवेल
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। पानी की किल्लत से जूझ रहे मंडलसेरा को जल्द ही पानी की समस्या से निजात मिलने वाली है। शासन ने मंडलसेरा के लिए डेढ़ करोड़ लागत का ट्यूबवेल स्वीकृत किया है। जल संस्थान इन दिनों योजना का खाका तैयार कर रहा है।
जिला गठन के बाद मंडलसेरा में तेजी से मकानों का निर्माण हुआ। लेकिन पेयजल स्रोत और लाइनें पुरानी ही हैं। इससे मंडलसेरा के लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसको देखते हुए सरकार ने डेढ़ करोड़ की लागत से मंडलसेरा में ट्यूबवेल स्वीकृत किया है। जल संस्थान के एई आरएस विश्वकर्मा ने बताया कि मंडलसेरा में चार हजार की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए योजना को डिजाइन किया है। योजना को अगले 10 साल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है। बजट आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।