{"_id":"5b7da08c42c7924667530b8f","slug":"181534959756-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतीय क्षेत्र से प्राधिकरण हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतीय क्षेत्र से प्राधिकरण हटाने की मांग
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। सवाल संगठन ने जिला विकास प्राधिकरण का कड़ा विरोध किया है। संगठन ने इसे पहाड़ी क्षेत्र के लिए जन विरोधी बताया है। संगठन के रमेश कृषक ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पर्वतीय क्षेत्र से प्राधिकरण को शीघ्र हटाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सवाल संगठन ने कहा है कि जिला विकास प्राधिकरण पर्वतीय क्षेत्र के लिए पूरी तरह अव्यवहारिक है। कहा कि उप्र वाली मानसिकता वाले प्राधिकरण को जनहित में शीघ्र हटाने की जरूरत है। उन्होंने जिन नगरों का काम प्राधिकरण लागू किए बगैर नहीं चल सकता है, वहां प्राधिकरण की रूपरेखा तैयार करने, समितियां और नियम बनाने का अधिकार देने, राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भूमि बंदोबस्त कराने, पहाड़ के नगरों और पड़ावों को सीवर लाइनों से जोड़ने का काम युद्धस्तर पर करने, इसी तरह कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग क्षेत्रों का भी निर्माण करवाने, पहाड़ के 1500 मीटर वाले सभी जल स्रोतों को पीने के पानी और सिंचाई के लिए आरक्षित करके पहाड़ पर पेयजल और सिंचाई की ग्रेविटी वाली नई कार्य योजना को मंजूर करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व दर्जाधारी राजेंद्र टंगड़िया, जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट, नंदी भंडारी, मनोज कुमार, दलीप खेतवाल, बीडीसी सदस्य रंजीत डसीला, पूर्व बीडीसी सदस्य भूपाल गढ़िया आदि शामिल थे।