{"_id":"5b6dd3694f1c1b8e068b4d4c","slug":"181533924201-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। निर्माणाधीन धरमघर-मजखेत मोटर मार्ग की बदहाली पर स्थानीय बाशिंदों का गुस्सा भड़क उठा है। उन्होंने सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है। भड़के लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और ठेकेदार के कामकाज की जांच की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 20 सालों से सड़क का निर्माण चल रहा है। निर्माणाधीन सड़क बदहाल हो चुकी है। मार्ग पर पैदल चलना तक मुश्किल है। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। उन्होंने डीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निर्माणाधीन सड़क के निरीक्षण की मांग की। इस दौरान देवेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, बचे सिंह, बहादुर सिंह, पूरन सिंह, रमेश सिंह, केदार सिंह, मोहन सिंह, इंद्रा, उमा, रेखा, देवकी, राजमंती आदि थे।
गैस गोदाम न खुलने पर भी जताई नाराजगी
बागेश्वर। धरमघर के बाशिंदों ने अब तक गैस गोदाम न खुलने पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने डीएम से जल्द गोदाम खुलवाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि गैस गोदाम स्वीकृति के बाद भी नहीं बन सका है। जबकि भवन निर्माण के लिए ग्रामीण भूमि मुहैया करा चुके हैं। गैस गोदाम न खुलने से क्षेत्रवासियों को सिलेंडर भराने में परेशानी हो रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने सिमगढ़ी में आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा देने, उद्यान और कृषि विभाग का कार्यालय, गोदाम खोलने, पशु चिकित्सालय की स्थापना की मांग भी दोहराई।