{"_id":"5b60b2a64f1c1b8f568b77b6","slug":"181533063846-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने सरयू में छलांग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने सरयू में छलांग लगाई
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। एक युवक ने उफनाई सरयू में छलांग लगा दी। पुलिस प्रशासन की रेस्क्यू टीम अभी तक युवक को नहीं खोज पाई हैं। युवक के आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है।
मंगलवार देर शाम नुमाईशखेत मैदान के पास एक युवक ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने युवक को नदी में कूदते और उफनाई धारा में बहते देखा। स्थानीय निवासी अशोक साह आदि ने पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। युवक के नदी में कूदने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन की रेस्क्यू टीमों ने नदी और तट में खोजबीन और बचाव अभियान शुरू किया।
काफी हाथ पांव मारने के बाद भी नदी में कूदे युवक का पता नहीं चल सका। नदी में कूदा युवक नेपाली मूूल का बताया जा रहा है। हालांकि अभी युवक का नाम पता पुष्ट नहीं हो सका है। रात तक पुलिस प्रशासन खोजबीन के साथ ही युवक की पहचान की कोशिश में जुटा रहा।