{"_id":"5b58c02d4f1c1b49778b45c1","slug":"181532543021-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक न होने से राइंका देवतोली के 210 बव्वों की पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक न होने से राइंका देवतोली के 210 बव्वों की पढ़ाई प्रभावित
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कमस्यारघाटी के एकमात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह डसीला राजकीय इंटर कॉलेज (राइंका) में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों के कई पद खाली पड़े हैं। शिक्षक नहीं होने से यहां पंजीकृत 210 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई हैं। अभिभावकों ने शासन-प्रशासन से रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
राइंका देवतोली में प्रधानाचार्य समेत प्रवक्ता के छह, एलटी में चार पद, लिपिक के दो पद लंबे समय से खाली हैं। शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। स्कूल में कंप्यूटर तक नहीं हैं। विद्यालय में क्षेत्र के दो दर्जन से भी अधिक गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। हिंदी, इतिहास, गणित, जीवन विज्ञान, भौतिक, रसायन विज्ञान जैसे विषयों में प्रवक्ता के पद खाली होने से बच्चे विज्ञान के विषय नहीं पढ़ पा रहे हैं। एलटी में हिंदी, विज्ञान, कला और व्यायाम के शिक्षक नहीं है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शासन, शिक्षा विभाग से शिक्षकों की शीघ्र तैनाती करने की मांग की है।
वहां पूरन भौर्याल, मन मोहन सिंह, राजेंद्र खाती, महेश राम, जीवंती देवी, पूरन उप्रेती, मोहन जोशी, जगदीश राम, लीला रावत, बलवंत रावत थे।
- राइंका देवतोली की समस्याएं संज्ञान में हैं। शासन से शिक्षक मिलने पर विद्यालय में तैनाती के पूरे प्रयास होंगे। - हरीश चंद्र सिंग रावत, सीईओ, बागेश्वर।