फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पेयजल संकट सहित तमाम समस्याओं से जूझ रहा डौनी गांव

पेयजल संकट सहित तमाम समस्याओं से जूझ रहा डौनी गांव

Tue, 29 May 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट सहित तमाम समस्याओं से जूझ रहा डौनी गांव
कौसानी (बागेश्वर)। क्षेत्र के नौघर स्टेट का डौनी गांव पेयजल की कमी सहित तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले डौनी गांव में पिछले लंबे समय से पेयजल संकट है। योजना में पानी न आने से लोगों का सूखने की कगार पर पहुंच चुके नौले-धारों से बमुश्किल अपने पीने के लिए पानी मिल पा रहा है जबकि ग्रामीणों के पशुपालन से जुड़े होने के कारण मवेशियों के लिए पानी का इंतजाम करने में मुश्किलें आ रही हैं। मवेशियों के लिए दूरदराज के गधेरों से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा के लिए बिछाई गई बिजली की लाइन के तार कई स्थानों पर जमीन को छू रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व भूपाल सिंह मेहरा की दूध देने वाली भैंस की करेंट लगने से मौत हो गई थी। कहा कि निगम ने प्रभावित पशुपालक को मुआवजा भी नहीं दिया है। भूपाल सिंह, मोहन सिंह, गोपाल राम, संजय सिंह, सावित्री देवी आदि ग्रामीणों का कहना है कि समस्या सुलझाने के लिए कई बार गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed