{"_id":"5afc70574f1c1b1b5e8b5027","slug":"181526493271-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के विभिन्न स्थानों में लगे वॉटर प्यूरीफायर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के विभिन्न स्थानों में लगे वॉटर प्यूरीफायर खराब
Updated Wed, 16 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। यात्रियों और नगरवासियों की सुविधाओं के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए वॉटर प्यूरीफायर खराब पड़े हैं। गर्मी में टैंक सूखने से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
कोतवाली और जिला अस्पताल के समीप लगे वॉटर प्यूरीफायर पिछले कुछ समय से खराब पड़े हैं। टैंक सूखने से लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कोतवाली के समीप लगे वॉटर प्यूरीफायर टैंक से प्रतिदिन केएमओयू और गरुड़ टैक्सी स्टेंड में आने वाले सैकड़ों यात्रियों को बड़ी राहत मिलती थी। इसी तरह से जिला अस्पताल के समीप लगे वॉटर प्यूरीफायर से स्थानीय व्यापारियों के साथ ही जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के तीमारदारों को भी पीने का साफ पानी हर समय मिलता था।
प्यूरीफायर खराब होने के कारण लोगों को प्यास बुझाने के लिए हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा है। नगरवासियों ने नगरपालिका से दोनों प्यूरीफायर ठीक कराने की मांग की है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी का कहना है कि जल्द खराब पड़े प्यूरीफायर ठीक कर दिए जाएंगे।