फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   जिला मुख्यालय से मुनस्यारी के लिए नहीं है एक अदद भी सीधी बस

जिला मुख्यालय से मुनस्यारी के लिए नहीं है एक अदद भी सीधी बस

Wed, 16 May 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से मुनस्यारी के लिए नहीं है एक अदद भी सीधी बस
बागेश्वर। बागेश्वर-कपकोट-तेजम-मुनस्यारी सड़क का निर्माण 60 के दशक में शुरू हो गया था। शामा से तेजम तक पहले सड़क पहले काफी संकरी थी मगर अब सड़क की हालत काफी अच्छी है। बावजूद इसके केमु और रोडवेज प्रबंधन सड़क पर नियमित बसों का संचालन नहीं कर रहे हैं। कपकोट क्षेत्र के लोगों को मुनस्यारी जाने के जिला मुख्यालय से बस पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से मुनस्यारी की दूरी वाया कपकोट-भराड़ी 120 किमी है जबकि बागेश्वर से मुनस्यारी वाया थल की दूरी 145 किमी है। केमु का किराया 1.30 रुपया प्रति किमी जबकि रोडवेज का किराया 1.50 रुपया प्रति किमी है। कपकोट-शामा होते हुए एक भी बस का संचालन नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को 24 से 35 किमी दूर बागेश्वर आकर वाया थल होते हुए बस पकड़नी पड़ती है। इसमें उनका काफी समय, धन बर्बाद होता है।
विज्ञापन


जीप में प्रति सवारी 350 रुपये देने पड़ते हैं। लोगों ने केमु और रोडवेज प्रबंधन से मुनस्यारी के लिए कपकोट-भराड़ी-शामा-तेजम होते हुए जल्द बस चलवाने की मांग की है। मांग करने वालों में ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश शाही, व्यापार मंडल के भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, कांग्रेस नगर और ब्लॉक अध्यक्षों में प्रकाश कांडपाल, गोविंद सिंह ऐठानी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed