{"_id":"5aeca1254f1c1b350a8b817a","slug":"181525457189-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत की जगह मिट्टी मिलाकर हो रहा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत की जगह मिट्टी मिलाकर हो रहा निर्माण कार्य
Updated Fri, 04 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। पंचायत प्रतिनिधियों ने लोनिवि के तहत तोली सड़क के निर्माण कार्य में नियमों का पालन नहीं होने की बात कहते हुए ठेकेदार पर रेते की जगह मिट्टी मिलाने का आरोप लगाया है। गुस्साए पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम से सड़क निर्माण कार्यों की जांच तकनीकी सेल से कराने की मांग की है।
ग्राम प्रधान विमला देवी, बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता भूपाल सिंह ने बताया कि तोली सड़क के किनारे की दीवार समेत अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्तायुक्त रेत का प्रयोग न करके स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। कहा कि मिलावट से हुआ निर्माण कभी भी ध्वस्त हो सकता है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। निर्माणस्थल तहसील मुख्यालय से छह किमी दूर होने के कारण कार्यदाई संस्था ठीक से भी नजर नहीं रख पा रही है। निर्माण में गुणवत्ता वाली सामग्री लगाने की कई बार मांग कर दी गई है लेकिन कुछ नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।