{"_id":"5a1305a14f1c1b60678bc64b","slug":"181511196065-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजीरौट की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजीरौट की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा/बागेश्वर। एससीपी के तहत अनुसूचित जाति के 16 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता राइंका कांडा के खेल मैदान में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। देवतोली को हराकर बाजीरौट की टीम ने फाइनल मुकाबला जीता।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य हेम चंद्र पंत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच बाजीरौट एवं सानीउडियार के बीच खेला गया। इसमें बाजीरौट स्कूल की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में कांडा को हराकर धपोलासेरा विजेता रहा। कांडा ए और बाजीरौट के बीच हुए मुकाबले में बाजीरौट विजयी रहा। चौथे मैच में धपोलासेरा को हराकर देवतोली की टीम विजयी रही।
फाइनल मैच देवतोली और बाजीरौट के बीच खेला गया। इसमें बाजीरौट की टीम विजेता रही। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह नगरकोटी, संजय नगरकोटी, मनोज राठौर, पूनम, ममता धपोला, जुवैर अहमद, ठाकुर सिंह बसंत पांडे आदि मौजूद थे। इधर बागेश्वर में चल रहे खेल महाकुंभ के तहत दूसरे दिन हुई तीन हजार मीटर की रेस में हेमलता, 100 मीटर में पूजा, 200 मीटर में आशुतोष, 400 मीटर में गौरव सिंह पहले स्थान पर रहे।