{"_id":"59b81aa34f1c1bf97f8b6694","slug":"181505237667-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल यात्री वर्मा का बागेश्वर पहुंचने पर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल यात्री वर्मा का बागेश्वर पहुंचने पर स्वागत
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल से यात्रा पर निकले हल्द्वानी के दिगंबर वर्मा मंगलवार को बागेश्वर पहुंचे। यहां पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया।
साइकिल यात्री दिगंबर ने बताया कि वे पिछले दो सालों से साइकिल से घूम-घूमकर लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह यात्रा के दौरान लोगों से पलायन न करने का आह्वान करते हैं। पहाड़ में पर्यटन की तमाम संभावनाएं हैं।
उन्होंने बताया कि नौ सितंबर से हल्द्वानी से साइकिल यात्रा शुरू हुई है। जिले के कांडा, गरुड़ आदि क्षेत्रों में होते हुए वे रानीखेत से हल्द्वानी लौटेंगे। 51 वर्षीय दिगंबर वर्मा ने बताया कि वे एक दिन में 25 से 30 किमी तक साइकिल से यात्रा करते हैं। उनका स्वागत करने वालों में दीपक बाफिला, जितेंद्र बिष्ट, प्रशांत मलड़ा, दीपक पंत, रवि साह, भूपेश कनवाल आदि थे।