{"_id":"5968f90a4f1c1b3c698b478d","slug":"181500051722-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाकर्मी को मिला लावारिश हालत में घूमता बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाकर्मी को मिला लावारिश हालत में घूमता बच्चा
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विकास भवन की एक महिला कर्मचारी को शुक्रवार को नगर के गोलू मंदिर की गली में चार वर्षीय एक बालक मिला है। महिला ने बच्चे को पुलिस के संरक्षण में सौंपने की कोशिश की लेकिन बच्चे ने पुलिस के संरक्षण में जाने से मना कर दिया। पुलिस ने अपने स्तर से बच्चे के परिजनों का पता लगाने का काम शुरू कर दिया है।
पुलिस के अनुसार विकास भवन कर्मी कविता अपने काम से बाजार में आई थी। उसे गोलू मंदिर वाली गली में लावारिस हालत में घूमता हुआ बच्चा मिला। उसने बच्चे से पूछताछ की तो वह अपना नाम अल्मोड़ा का बिज्जू के अलावा कुछ भी नहीं बता सका। ज्यादा पूछने वह रोने लगा। महिला ने बच्चे के संरक्षण में देना चाहा लेकिन बच्चा महिला के साथ ही रहने की जिद करने लगा। बच्चा फिलहाल महिला के साथ ही है। पुलिस ने बताया कि पुख्ता जानकारी मिलने पर ही बच्चे को उसके परिजनों को सौंपा जाएगा।