फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   18 people donated blood.

बागेश्वर में 18 लोगों ने किया रक्तदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
18 people donated blood.
बागेश्वर में अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल के रक्तकोष में आयोजित रक्तदान शिविर में 18 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर संचालन में जिला रेडक्रास सोसायटी, 81 बटालियन एनसीसी, गंगा सेवा समिति ने सहयोग किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हो गया था। शिविर का शुभारंभ करते हुए सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। रक्तदान जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यों से अन्य लोग भी सीख लेते हैं। सीएमओ टम्टा, एसीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया, रक्तकोष प्रभारी डॉ. सावित्री, जिला रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती, एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए। भविष्य में भी रक्तदान में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

बागेश्वर में रक्तदान करने वाले महादानी
एनसीसी अधिकारी मेजर दीप चंद्र जोशी, एनसीसी के सीएचएम बीआर सारण, एनसीसी के नायक अरुण सारू, गोविंद लाल साह जगाती, महेश लाल वर्मा, रोहित पंत, अमित कुमार, पंकज कुमार, नवीन चंद्र शाही, भूपेश उपाध्याय, तनुज कांडपाल, कैलाश भोटिया, महेश भोटिया, अनिल कुमार कार्की, नारायण दत्त जोशी, पवन सिंह परिहार, सुनीता टम्टा, चंदन चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed