फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   173 Home stay in Bageshwar District

Bageshwar News: जिले के 173 लोग होमस्टे से सुधार रहे आर्थिकीं

Wed, 29 May 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 29 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
173 Home stay in Bageshwar District
खाती, लीती, कौसानी के होम स्टे सैलानियों की पहली पसंद
विज्ञापन



बागेश्वर। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पिछले कुछ वर्षाें से होमस्टे स्थापित किए जा रहे हैं। होमस्टे न केवल पर्यटकों को सुविधा दे रहे हैं बल्कि ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार ला रहे हैं। जिले में 173 होमस्टे संचालित किए जा रहे हैं।

जिले के खाती, लीती, गोगिना, कौसानी, खर्कटम्टा समेत कई इलाकों में होमस्टे का संचालन किया जा रहा है। सर्वाधिक होमस्टे खाती गांव में है। जिले के होमस्टे में देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक आते हैं। हिमालयी क्षेत्र से सटे खाती, लीती, शामा और विश्व विख्यात पर्यटक स्थल कौसानी सैलानियों की पहली पसंद है। अधिकांश लोगों ने निजी संसाधनों से होमस्टे का निर्माण किया है।
विज्ञापन

होमस्टे निर्माण में पर्यटन विभाग लोगों को प्रोत्साहित करता है। इसके लिए अधिकतम 30 लाख का ऋण दिया जाता है। इस पर पर्यटन विभाग की ओर से 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2020 से 2024 तक 13 लोगों ने इस योजना का लाभ उठाते हुए होमस्टे का निर्माण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ रही संख्या
बागेश्वर। वर्ष 2016 तक जिले में जहां केवल छह होमस्टे थे, वहीं आज संख्या बढ़कर 173 पहुुंच गई है। जिले के खाती में 39 होमस्टे हैं। लीती में 23, गोगिना में 22, कौसानी में 22, सामा में 6, बदियाकोट में चार होम स्टे हैं। अन्य स्थानों में भी इक्कादुक्का होमस्टे हैं।




कोट -होमस्टे आर्थिक स्थिति सुधारने का बेहतर विकल्प है। इससे पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी। अन्य लोग भी सुविधा का फायदा उठा सकें, इसके लिए विभाग लगातार कोशिश कर रहा है। -पीके गौतम, जिला पर्यटन अधिकारी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed