फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कांडा मे पानी के पंपिंग योजना के निर्माण की कवायद शुरू

कांडा मे पानी के पंपिंग योजना के निर्माण की कवायद शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कांडा मे पानी के पंपिंग योजना के निर्माण की कवायद शुरू
बागेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा कांडा के लिए पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण की घोषणा रंग लाने लगी है। कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने पेयजल निगम के अभियंताओं के साथ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना की डीपीआर जल्द तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत ने पिछले दिनों कांडा के लिए पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण की घोषणा की थी। बृहस्पतिवार को स्थल चयन के लिए कपकोट के विधायक भौर्याल, पेयजल निगम के अभियंताओं को मंतोली गांव के समीप देवस्थल के समीप बह रही भद्रवती नदी किनारे गए। निरीक्षण के बाद अभियंताओं ने नदी में योजना के लिए पर्याप्त पानी बताया।
विज्ञापन


वहां पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता छत्रपाल सिंह गंगवार, एई हेम बेलवाल, अपर सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष भगवान भंडारी, सुंदर गढ़िया, दीवान नगरकोटी, आनंद धपोला, गणेश भौर्याल, नवीन जोशी, भगवान धपोला आदि थे। इसके बाद भौर्याल ने निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय कांडा के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएम द्वारा कांडा में ही मंजूर मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए डिग्री कॉलेज के समीप की भूमि का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंपिग योजना से इन गांवों की बुझेगी प्यास
कांडा पंपिंग योजना के निर्माण से ग्राम पंचायत धपोली, पंगचौड़ा, नारायणगूंठ, कुनेड़ा, कांडे कन्याल, धपोली, ससोला, बजीना, पाली बग्याली, धपोलासेरा, भदौरा, बांज झिरौटी, पोखरी, नाघर माजिला, मंतोली, सिमकूना, आगर, सिरोली, नाघर शाहू और मुस्योली में रह रहे लोगों की प्यास बुझेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed