{"_id":"5c096986bdec2241c54d1560","slug":"171544120710-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह पदों पर फिर आवेदन मांगे बाल विकास विभाग ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह पदों पर फिर आवेदन मांगे बाल विकास विभाग ने
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बाल विकास विभाग के अंतर्गत छह पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। निकाय चुनाव की आचार संहिता के चलते नियुक्ति प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी। विभाग ने इन पदों के लिए दोबारा से आवेदन मांगे हैं।
बाल विकास विभाग में प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना, निर्भया प्रकोष्ठ सहित कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के संचालन के लिए विभाग ने पदों में नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे। नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से इन पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था।
विभाग ने बताया कि पूर्व में इन छह पदों के लिए 39 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे लेकिन अब नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन की आवश्यकता नहीं है। सभी पद संविदा के तौर पर भरे जाने हैं।
विज्ञापन
कहां कितने पद
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना - दो पद
- निर्भया प्रकोष्ठ - एक पद
- महिला शक्ति केंद - तीन पद
बाल विकास विभाग में संविदा के तौर पर छह पद भरे जाने हैं। आचार संहिता के चलते इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी जिसे फिर से शुरू किया जा रहा है। अब नए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
- राजेंद्र बिष्ट, डीपीओ, बागेश्वर।