फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   दुग बाजार में दिनदहाड़े धमका तेंदुआ, अफरा-तफरी

दुग बाजार में दिनदहाड़े धमका तेंदुआ, अफरा-तफरी

Thu, 15 Nov 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
दुग बाजार में दिनदहाड़े धमका तेंदुआ, अफरा-तफरी

विज्ञापन
बागेश्वर। एक ओर शिकारी और वन कर्मी जंगल में आदमखोर की तलाश कर रहे थे। वहीं तेंदुआ दिन दहाड़े दुग बाजार में आ धमका। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग बचने के लिए इधर-उधर भाग खड़े हुए। तेंदुए ने दिन भर वन कर्मियों की टीम को भी छकाया। दोपहर के समय तेंदुए ने चंडिका मंदिर की पहाड़ी की आबादी में आतंक मचाया। लेकिन काफी देर तक तलाश करने के बाद भी शिकारी और वन कर्मियों को तेंदुआ नजर नहीं आया।

बुधवार को तेंदुए ने दुग बाजार में दस्तक दी। बाजार में तेंदुए को देखते ही मौके से गुजर रहे लोगों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोग बचने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर भाग खड़े हुए। कुछ देर बाजार में टहलने के बाद तेंदुआ पेड़ों की ओट में गुम हो गया। तेंदुए की आमद के चलते बाजार में दिनभर दहशत रही।
विज्ञापन


दूसरी ओर दोपहर के वक्त एक तेंदुआ चंडिका मंदिर की पहाड़ी पर नजर आया। यहां भी कुछ देर आबादी में आवाजाही करता रहा। वन कर्मियों की टीम के पहुंचने से पहले ही तेेंदुआ चला गया। इसके साथ ही द्यांगण, मंडलसेरा, नदीगांव क्षेत्र में भी तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिली। इधर, दिनभर की कसरत के बाद भी शिकारी और वन कर्मियों को तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। नगर और आसपास लगाए गए सात पिंजरों में से एक में भी तेंदुआ नहीं फंसा। रेंजर एमएस नयाल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में लगाए कैमरों में भी तेेंदुए कैद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed