{"_id":"5bc0e854bdec22695e0fe2c0","slug":"171539369044-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ पर रोजगार से ही थमेगा पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ पर रोजगार से ही थमेगा पलायन
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पहाड़ से पलायन रोकने के लिए सरकार को समग्र विकास नीति पर काम करना होगा। लघु और कुटीर उद्योगों के विकास के साथ ही खेतीबाड़ी से जुड़ी समस्याएं दूर करनी होंगी। पहाड़ में रोजगार पलायन का सबसे बड़ा कारण है। रोजगार के साधन मिलेंगे तो स्थानीय लोग पलायन से बचेंगे।
महाविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित पलायन विषयक गोष्ठी में यह विचार उभर कर सामने आए। गोष्ठी के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने पलायन के कारण और रोकथाम को लेकर अपने विचार रखे। राज्य पलायन आयोग की रिपोर्ट के आलोक में छात्रों ने रोजगार के साधन विकसित करने पर जोर दिया। इससे पहले प्राचार्य एससी पंत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहां कार्यक्रम संयोजक डॉ. नरेश कुमार, डॉ. बीसी तिवाड़ी, डॉ. भगवती आदि थे।
निबंध-पोस्टर में रोशन, वाद विवाद में अनीता अव्वल
बागेश्वर। वाद विवाद प्रतियोगिता में अनीता नेगी पहले, आनंद बल्लभ पाठक दूसरे जबकि सरिता जोशी तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में रोशन लाल पहले, अनीता आर्या दूसरे जबकि यमुना ऐठानी तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह निबंध प्रतियोगिता में रोशन लाल पहले, सुनीता पांडे दूसरे, सोनू आर्या तीसरे स्थान पर रहे। जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।