{"_id":"5bc0e84abdec2269625f5062","slug":"171539369034-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन रोड में पांच दिन से नहीं उठा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन रोड में पांच दिन से नहीं उठा कूड़ा
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर पालिका का मोबाइल कूड़ा वाहन खराब पड़ा है। इसके चलते पिछले पांच दिनों से स्टेशन रोड समेत अन्य तंग इलाकों का कूड़ा नहीं उठ पाया है। कूड़ा निस्तारण न होने से क्षेत्रवासियों की समस्या बढ़ गई है। उन्हें कूड़ा डालने के लिए एक किमी तक दूरी तय करनी पड़ रही है। व्यवस्था जल्द बहाल न होने पर क्षेत्रवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर और आसपास तंग इलाकों में पालिका का बड़ा वाहन नहीं जा सकता। ऐसे में मोबाइल वाहन ही तंग सड़कों पर स्थित दुकानों, घरों से कूड़ा एकत्र करता है। पांच दिनों से मोबाइल वाहन खराब पड़ा है। इससे स्टेशन रोड समेत अन्य तंग सड़कों से कूड़ा नहीं उठ रहा है।
मोबाइल वाहन खराब होने के चलते कूड़ा निस्तारण नहीं हुआ हालांकि बड़ा वाहन लगाया गया था। तंग इलाकों से कूड़ा उठाना मुश्किल रहा। शनिवार तक वाहन की मरम्मत के बाद सेवा बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
-राजदेव जायसी, ईओ, नगर पालिका बागेश्वर
कूड़ा वाहन न आने से निस्तारण की समस्या खड़ी है। क्षेत्र में सार्वजनिक कूड़ादान भी नहीं है। पिछले चार दिन से कूड़ा डस्टबिनों में पड़ा है।
- शंकू राना, मिष्ठान विक्रेता
वाहन खराब हुए पांच दिन हो गए हैं लेकिन पालिका ने अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। कूड़ा कहां फेंके बड़ा सवाल बन गया है।
- नवीन जोशी, मिष्ठान विक्रेता
पांच दिनों से कूड़ा निस्तारण न होना पालिका की विफलता है। क्षेत्रवासियों को कूड़ा फेंकने एक किमी दूर तक जाना पड़ रहा है।
- आशीष उपाध्याय, सब्जी विक्रेता
फल-सब्जियों का कचरा ज्यादा समय नहीं रख सकते। कूड़ा वाहन न आने से परेशानी हो रही है।
- जगदीश जोशी, सब्जी विक्रेता