{"_id":"5bb3b0f6867a550e6b112d16","slug":"171538502902-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने खड़ी बाइक रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने खड़ी बाइक रौंदी
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कलक्ट्रेट रोड में बेकाबू ट्रक ने खड़ी बाइक रौंद डाली। टक्कर मारने के बाद ट्रक बाइक को कई मीटर सड़क पर घसीटता हुआ ले गया। क्षतिग्रस्त बाइक के ट्रक के टायर में फंसने पर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
हाइडिल गेट निवासी सुनील कुमार ने सोमवार रात रोज की तरह अपनी बाइक यूके 02 ए 0227 सड़क किनारे खड़ी की थी। देर रात 11 बजे बेकाबू ट्रक यूके 02 सीए 0595 ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक बाइक को रौंदता हुआ ले गया। कुछ मीटर आगे क्षतिग्रस्त बाइक ट्रक के टायर में फंस गई।
ट्रक आगे नहीं बढ़ा तो घबराया चालक वाहन छोड़कर निकल भागा। वाहन मालिक ने बताया कि 50 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ है। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके से ट्रक और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश चल रही है।