{"_id":"5b6dd44a4f1c1b05468b6fe9","slug":"171533924426-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलसेरा, दुगबाजार में तीन दिन से पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलसेरा, दुगबाजार में तीन दिन से पानी नहीं
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मंडलसेरा और दुग बाजार में तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। क्षेत्रवासियों को नदी और प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। पानी की किल्लत के बीच क्षेत्रवासियों की मुश्किल बढ़ गई है। व्यवस्था दुरुस्त न होने से जल संस्थान के प्रति नाराजगी है।
शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी नगर के दुग बाजार और मंडलसेरा में आपूर्ति सुचारु नहीं हुई। इससे दो हजार की आबादी को पानी नहीं मिल सका। लोगों ने स्रोतों से पेयजल और नदी से बर्तन आदि साफ-सफाई के लिए पानी भरा। श्रीनौला धारा, बिलौना धारा, डिग्री कॉलेज धारा आदि स्रोतों पर दिनभर पानी भरने वालों की कतार लगी रही। जरूरतमंदों ने रिक्शा आदि से भी पानी ढुलवाया।
समस्या के बीच क्षेत्रवासियों में जल संस्थान के प्रति नाराजगी रही। उन्होंने विभाग पर पर्याप्त और सुचारु आपूर्ति में विफल रहने का आरोप लगाया। मंडलसेरा की हंसी नेगी, कमला पांडे, दुग बाजार की नेहा ने नाराजगी जताते हुए जल्द आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। क्षेत्रवासी दीप्ती साह, बीना रावत, पार्वती आदि ने व्यवस्था ठीक न होने पर विभाग में तालाबंदी की चेतावनी दी। ईई नंद किशोर ने बताया कि मांग की तुलना में कम पानी मिलने से आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। बताया कि प्रभावित क्षेत्र में टैंकर से भी पानी बांटा जा रहा है।