{"_id":"5b69e4d94f1c1ba33e8b5a10","slug":"171533666521-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागनाथ और बैजनाथ धाम पहुंचे कैलाश यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागनाथ और बैजनाथ धाम पहुंचे कैलाश यात्री
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कैलाश-मानसरोवर के 12वें दल ने बागनाथ और बैजनाथ धाम के दर्शन किए। यात्रियों ने मंदिर में पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया। इससे पहले यात्रियों के आगमन पर बागेश्वर और गरुड़ में स्वागत किया गया। दोपहर बाद दल चौकोड़ी प्रवास के लिए रवाना हो गया।
एलओ कुलदीप सिंह और मनमोहन रावत के नेतृत्व में कैलाश यात्रियों का 43 सदस्यीय 12वां दल कौसानी से मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे गरुड़ होता हुआ बैजनाथ पहुंचा। इस दौरान मंदिर समिति ने यात्रियों का स्वागत किया। बैजनाथ धाम के दर्शन के बाद यात्री दोपहर में बागेश्वर पहुंचे। यहां बागनाथ मंदिर और संगम के दर्शन किए। यात्रियों ने बैजनाथ धाम और बागनाथ के भ्रमण के साथ ही यहां बिताए लम्हों को अपने कैमरों में कैद किया। बागेश्वर भ्रमण के बाद दल चौकोड़ी रवाना हो गया। वहां समिति अध्यक्ष नंदन सिंह रावल, राजा साह गंगोला, महिपाल भरड़ा, संजय रावल, पुजारी भरत सिंह रावल आदि थे।