{"_id":"5b60b1f84f1c1b9c3e8b4723","slug":"171533063672-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने अधूरी सड़क का कर दिया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने अधूरी सड़क का कर दिया उद्घाटन
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट विधान सभा क्षेत्र में विधायक ने अधूरी सड़क का ही उद्घाटन कर डाला। सड़क अभी डेढ़ किमी बननी बाकी है। ग्रामीणों ने सड़क का काम पूरा कराने की मांग उठाई है।
रावतसेरा-दौला से बाजड़ तक लगभग सात किमी लिंक मोटर मार्ग प्रस्तावित है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी सड़क बाजड़ तक पूरी नहीं बनी है। रोड कटिंग के बाद काम छोड़ दिया गया है। सड़क पर जगह-जगह मलबा पसरा है। गांव तक लगभग 1.6 किमी सड़क का निर्माण होना अभी बाकी है लेकिन पिछले दिनों विधायक ने अधूरी ही रोड़ का उद्घाटन कर दिया।
ग्रामीणों ने पूरी सड़क का निर्माण कराए बगैर विधायक से उद्घाटन कराने को लेकर कार्यदायी संस्था पर भी सवाल उठाए। विधायक ने मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिया। प्रभावित गांव के बाशिंदों ने बागेश्वर में विधायक बलवंत सिंह भौर्याल से पूरी सड़क बनाने की गुहार लगाई। कहा कि सड़क पूरी न बनने से ग्रामीणों को मोटर मार्ग का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्हें कच्ची सड़क से ही आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
शिक्षक और चिकित्सकों की मांग
कमस्यार घाटी के बाशिंदों ने घाटी में स्वास्थ्य, शिक्षा की बदहाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कपकोट विधायक से घाटी के स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक और स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। कमस्यार घाटी के शिष्टमंडल ने समस्याओं को लेकर विधायक भौर्याल के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया से भी गुहार लगाई।
कहा कि चिकित्सकों और शिक्षकों की कमी से शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। इसके साथ ही बिजली के जीर्णशीर्ण पोल, लाइनों को बदलने की मांग की। इस दौरान गिरधारी सिंह, त्रिलोक सिंह बोरा, शंकर राम, कैलाश जोशी, नरेंद्र सिंह महरा, खीम राम आदि थे। ब्यूरो