{"_id":"5ab7df744f1c1bbf758b761e","slug":"171521999732-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ सुरक्षा, पेयजल और विकास कार्यों को 5.86 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ सुरक्षा, पेयजल और विकास कार्यों को 5.86 करोड़ मंजूर
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। शासन ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा, पेयजल योजनाओं समेत अन्य विकास कार्यों के लिए 5.86 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं।
विधायक बलवंत भौर्याल ने बताया कि शासन ने सिंचाई खंड को बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए पांच करोड़ 46 लाख 15 हजार रुपये की मंजूरी दी है। इस धनराशि से कनलगढ़ नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्यों में 296.44 लाख रुपये, महरगाड़ घाटी में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 150.70 लाख रुपये जबकि खीरगंगा घाटी में बाढ़ सुरक्षा कार्य में 99.01 लाख रुपये खर्च होंगे।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति और जनजाति बहुल क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य के लिए अलग से बजट दिया है। भौर्याल ने बताया कि ग्राम पंचायत बांज झिरौटी में पेयजल योजना के निर्माण के लिए 2.95 लाख रुपये, सिमकूना कौरखेत देवीगाड़ में पुलिया निर्माण के लिए 2.95 लाख रुपये, प्राइमरी पाठशाला नाघर माजिला की चहारदीवारी के लिए 2.95 लाख रुपये, सिमखेत में खेल मैदान के लिए दो लाख, कांडे कन्याल कांडा के रामलीला मैदान के निर्माण के लिए 10 लाख, ग्राम पंचायत आरे के मवाड़ी गधेेरे में पुलिया निर्माण के लिए चार लाख रुपये, ग्राम पंचायत मिकिलाखल्पट्टा में सीसी मार्ग के लिए दो लाख, ग्राम पंचायत ग्वाड़ में पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, ग्राम पंचायत रिखाड़ी के ज्वाड़ से धुरकोट तक पेयजल योजना के निर्माण के लिए दो लाख रुपये मंजूर किया है।