{"_id":"5a9d7d204f1c1b462c8bb619","slug":"171520270624-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंपर टूटने से आठ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंपर टूटने से आठ घंटे गुल रही बिजली
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। रविवार रात तेज अंधड़ से कपकोट के हाइडिल के पास बिजली की लाइन में लगे जंपर टूट गए। इससे भराड़ी बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आठ घंटे गुल रही। सुबह लगभग आठ बजे आपूर्ति सुचारु हुई।
तेज अंधड़ के दौरान रविवार रात करीब 12 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद पूरी रात भराड़ी बाजार, ऐठाण, पुल बाजार, बमसेरा सहित आसपास के क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहे। सुबह के समय लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बोर्ड के परीक्षार्थी भी बिजली गुल होने से परेशान रहे। सोमवार की सुबह ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने लाइन दुरुस्त करने का काम किया। लगभग आठ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। लोगों का कहना है कि आए दिन लाइनों में फाल्ट आने से बिजली गुल हो जाती है। उपभोक्ताओं ने विभाग से जर्जर हाल हो चुकी लाइनों को दुरुस्त करने की मांग की है।