फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   शंभो तुम क्यों न खेलो होली ...

शंभो तुम क्यों न खेलो होली ...

Tue, 13 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
शंभो तुम क्यों न खेलो होली ...
बागेश्वर। महाशिवरात्रि के मौके पर सोमवार को 70 साल के बाद बागनाथ मंदिर में सात गांव सतराली के होल्यार पहुंचे। होल्यारों ने भगवान बागनाथ की पूजा कर भक्तिमय होली के गीतों का गायन किया। गायन की शुरूआत शंभो तुम क्यों न खेलो होली ... गाकर की गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ताकुला क्षेत्र के सात गांव सतराली के होल्यार बागनाथ मंदिर परिसर पहुंचे। होल्यार ढोल नगाड़ों और मजीरा की थाप पर थिरक रहे थे। भगवती प्रसाद कांडपाल और ललित कांडपाल के नेतृत्व में पहुंचे होल्यारों ने मंदिर परिसर में शिवजी को दाता विघ्न विनाशन..., होली खेलत कैलाश धनी..., बृज कुंजन मोर मुकुट धारी ... आदि गीतों का गायन किया। होल्यार पंकज तिवारी और प्रमोद लोहनी ने बताया कि ताकुला क्षेत्र के सात गांवों के लोग बैठकी होली के गीतों के गायन की शुरूआत 70 साल पहले बाबा बागनाथ के मंदिर में गाकर करते थे। बीच में यह सिलसिला छूट गया था। इस बार ग्रामीणों ने फिर से बाबा के दरबार आकर गीतों के गायन की शुरूआत की। इसमें 70 से अधिक लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इसके बाद गांवों में बैठकी होली के गीतों का गायन शुरू होगा। चीर बंधन के बाद होलयार घर-घर जाकर होली के गीतों का गायन करेंगे। उन्होंने बाबा से होली पर्व शांतिपूर्वक संपन्न करने की प्रार्थना की। होली के गीत सुनने को मंदिर में लोगों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed