{"_id":"59ca907e4f1c1b72548b48ec","slug":"171506447486-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनवालतिवारी गांव को पालिका में मिलाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनवालतिवारी गांव को पालिका में मिलाने का विरोध
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बिनवालतिवारी के ग्रामीणों के भारी विरोध के बावजूद भी ग्राम पंचायत को नगर पंचायत में मिलाने की प्रक्रिया जारी है। गुस्साए ग्रामीणों ने शहरी विकास निदेशक को ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने निदेशक से ग्राम पंचायत को किसी भी सूरत में नगर पंचायत में नहीं मिलाने की मांग की है। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
शहरी विकास निदेशक को भेजे पत्र में ग्रामीणों ने कहा है ग्राम पंचायत को नगर पालिका में शामिल न करने की मांग को लेकर पिछले दिनों कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद दो बार शासन को ज्ञापन भेजे हैं। बावजूद ग्राम पंचायत के बलसूना, डिगरा, पडियारवाल, जुलकिया, बिनवालतिवारी को पालिका में जबरन मिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कहा कि ग्राम पंचायत को नगर पालिका में सम्मिलित करने से ग्राम पंचायत का विकास नहीं होगा, बल्कि गरीब जनता पर कई कर थोपे जाएंगे। उन्होंने निदेशक से ग्राम पंचायत को किसी भी दशा में नगर पालिका में शामिल नहीं करने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान पंकज टम्टा, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह, उप प्रधान रमेश सिंह, दान सिंह, विवेक जोशी, सुंदर सिंह, शोभा, खीमानंद, दुर्गा भट्ट और बीना बोरा आदि शामिल हैं।