{"_id":"5c686479bdec22738004fb88","slug":"161550345337-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच सरयू, गोमती नदी में बनाएगा टू लेन पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच सरयू, गोमती नदी में बनाएगा टू लेन पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शहर को सरयू व गोमती नदियों में बने जर्जर पुलों से जल्द निजात मिलेगी। एनएच ने दोनों नदियों में टू लेन के दो पुल स्वीकृत किए हैं। शासन ने एनएच के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। दिल्ली की एक कंपनी को सर्वे का टेंडर दिया गया है।
शहर के बीचों बीच सरयू और गोमती नदियों में बने दो जर्जर पुल सालों से शहर के वाहनों का दबाव ढो रहे हैं। जर्जर हो चुके पुलों के गार्डर गल चुके हैं। एनएच ने लोहे की चादर बिछाकर जैसे तैसे पुलों को यातायात लायक बनाया है। वाहनों का भार ढो रहे पुलों में हमेशा खतरा बना रहता है। विभिन्न संगठनों ने भी पुराने पुलों के स्थान पर नए पुल बनाने की मांग की थी। इस बीच एनएच के दो नए पुलों के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति प्रदान की है। सरयू गोमती नदियों में टू लेन पुलों को प्रथम चरण की स्वीकृति मिल चुकी है। शनिवार को दिल्ली की शहस्त्रा कंपनी ने बागेश्वर पहुंचकर मिट्टी जांच, साइट सलेक्शन कर डीपीआर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
एनएच सरयू, गोमती नदी में बनाएगा टू लेन पुल
शासन ने दी प्रथम चरण की स्वीकृति
दिल्ली की कंपनी को मिला सर्वे का टेंडर
जिला पंचायत की दुकानें होंगी ध्वस्त
बागेश्वर। सरयू गोमती में प्रस्तावित टू लेन पुलों के निर्माण में जिला पंचायत की दुकानें टूटना तय है। साढ़े सात मीटर चौड़े और 55 मीटर लंबे पुलों के निर्माण के बाद दोनों ओर सड़कें भी चौड़ी की जाएंगी। इसके लिए जिला पंचायत की दुकानें टूटना तय हैं।
विज्ञापन
बागेश्वर नगर में सरयू व गोमती नदियों में टू लेन पुल बनाने के प्रस्ताव को शासन ने हरी झंडी दी है। दोनों पुलों के निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति मिल चुकी है। दिल्ली की कंपनी सॉयल टेस्ट, साइट विजिट कर डीपीआर का निर्माण करेगी। उम्मीद है बागेश्वर में जल्द ही दो नए पुलों का निर्माण हो सकेगा। - हितेष कांडपाल, एई एनएच