फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   हड़ताल से बैंकों में लटके रहे ताले

हड़ताल से बैंकों में लटके रहे ताले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल से बैंकों में लटके रहे ताले
बागेश्वर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बुधवार को एसबीआई समेत राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखाओं में ताले लटके रहे। बैंक के अधिकारियों, कर्मियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक, विजया बैंक के विलय के प्रयासों का विरोध किया। उन्होंने कॉरपोरेट ऋण बड़े बकाएदारों के विशाल खराब ऋणों की वसूली के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लंबित समस्याओं का समाधान शीघ्र न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। हड़ताल के कारण जहां ग्राहकों की परेशानी हुई वहीं बैंकों का तीन करोड़ रुपये से भी अधिक का कारोबार प्रभावित रहा। नगर के कुल 13 एटीएम में से अधिकतर के कैशलेस होने से एसबीआई के एटीएम पर रुपये निकालने वालों की खासी भीड़ लग गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीयकृत बैंकों में रही हड़ताल
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ के आह्वान पर बुधवार को यहां भी राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल रही। इसके चलते करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीण भी परेशान दिखे। संघ का कहना है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


हड़ताल से बैंकों में लटके रहे ताले
अधिकतर एटीएम कैशलेस होने से लोगों की बढ़ी परेशानियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed