{"_id":"5bec68fcbdec22694b42c2c5","slug":"161542220028-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता, पिता की स्मृति में स्कूल को एक लाख का फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता, पिता की स्मृति में स्कूल को एक लाख का फर्नीचर
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांडा। कांडा तहसील के भंतोला निवासी श्याम दत्त जोशी ने अपनी माता स्व. गंगा देवी व पिता स्व. हरगोविंद जोशी की स्मृति में राइंका भंतोला को एक लाख की राशि का फर्नीचर प्रदान किया है।
इस मौके पर कहा वक्ताओं ने गांव में स्कूल खोलने तथा बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए स्व. हरगोविंद जोशी एवं स्व. गंगा जोशी ने काफी प्रयास किया। बताया गया कि पूर्व में उन्होंने भी विद्यालय को आर्थिक मदद प्रदान की थी। इस विद्यालय को इंटर की मान्यता मिलने के बाद यहां अध्ययनरत बच्चे फर्नीचर की समस्या से जूझ रहे थे। गंगा देवी के पुत्रगण पूर्व सैनिक श्याम दत्त जोशी, मोहन चंद्र जोशी व भुवन चंद्र जोशी ने विद्यालय को एक लाख का फर्नीचर भेंट किया। विद्यालय परिवार ने जोशी बंधुओं का आभार जताया है।