{"_id":"5bc386ffbdec2269345629a8","slug":"161539540735-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोक नालियां दे रही संक्रामक रोगों को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोक नालियां दे रही संक्रामक रोगों को दावत
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। माल रोड में गंदगी से चोक नालियां संक्रामक रोगों को दावत दे रही है। चोक होने से मच्छर जनित रोगों की आशंका भी बनी है। क्षेत्रवासियों के ध्यान दिलाने के बाद भी अबतक नगर पालिका ने नाली की सफाई कराने की जहमत नहीं उठाई है।
पालिका ने निकासी के लिए सड़क के समानांतर नाली का निर्माण तो किया लेकिन रखरखाव की ओर ध्यान नहीं दिया। लंबे समय से नाली की सफाई नहीं कराई गई है। इसके चलते वर्तमान में नाली जगह-जगह से चोक हो चुकी है। नाली में पड़ी गंदगी सड़कर बजबजा रही है। गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही। इससे आसपास के दुकानदारों और घरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
गंदगी सड़क पर पसर रही है। गंदगी से आसपास की आबादी में संक्रामक जबकि नाली में पानी जमा होने से मच्छर जनित रोग फैलने की आशंका बनी है। क्षेत्रवासी काफी समय से पालिका से नाली की सफाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय निवासी नवल भट्ट, राजू कर्नाटक, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, भीमराम आदि ने जल्द से जल्द सफाई कराने की मांग की है। इस मामले में ईओ राजदेव जायसी का कहना है कि पालिका के निरीक्षक को नाली की सफाई के निर्देश दिए हैं।