{"_id":"5b882d0242c79246382d009a","slug":"161535651074-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्ट के विरोध में समानता मंच ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्ट के विरोध में समानता मंच ने खोला मोर्चा
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। एससी, एसटी एक्ट में शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश जारी करने संबंधी केंद्र सरकार के आदेश को सवर्ण विरोधी बताते हुए समानता मंच ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मामले को लेकर हुई मंच की बैठक में शुक्रवार की शाम छह बजे कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया।
तहसील के बार भवन में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिना जांच पड़ताल के गिरफ्तारी किए जाने का आदेश न्याय संगत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के पहले गिरफ्तारी के आदेश को पलटकर केंद्र सरकार ने संविधान के समानता के विचार को खंडित किया है। शुक्रवार की सायं कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन होगा। समानता मंच का गठन किया गया जिसमें हीराबल्लभ भट्ट अध्यक्ष, रवि करायत, पूरन सिंह रावत, गिरीश पाठक, प्रताप सिंह नेगी, ईश्वरी दत्त चौबे को उपाध्यक्ष, दिनेश गुरुरानी, भुवन लोहनी को सचिव, हरीश चौबे, कृष्णा सिंह मेहता सह सचिव चुने गए। महेश खेतवाल, घनानंद जोशी, बबलू नेगी, रमेश चंद्र को संरक्षक चुना गया। मोहन सिंह रावत कोषाध्यक्ष चुने गए। बैठक में अनिल भाकुनी, सुंदर सिंह स्यूनरी, नवीन जोशी, सुरेंद्र जोशी, नारायण सिंह दानू आदि थे।