{"_id":"5b7dadf942c7924656042a31","slug":"161534963193-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 घंटों तक अंधेरे में डूबा रहा कपकोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 घंटों तक अंधेरे में डूबा रहा कपकोट
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। गढ़ियाचौरा के पास पेड़ गिर जाने से 33 हजार वोल्ट की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते कपकोट तहसील विद्युत आपूर्ति 15 घंटों तक बाधित रही। इस दौरान व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार की सुबह बिजली की आपूर्ति सुचारु हो पायी।
मंगलवार शाम गढ़ियाचौरा के पास बिजली की लाइन पर चीड़ का पेड़ गिर जाने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कपकोट ब्लाक के लगभग 125 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे व्यापारियों के लघु उद्योग ठप हो गए। कई कार्यालयों में भी बिजली के अभाव में कार्य नहीं हो पाया। कई कार्यालयों का कामकाज भी बाधित हो रहा है। काफी मशक्कत के बाद पावर कारपोरेशन ने बुधवार की सुबह कपकोट क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारु की। जब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
बिजली की आंखमिचौली से परेशान हैं उपभोक्ता
बागेश्वर। पिछले एक सप्ताह से बिजली की आंखमिचौली से व्यापारी वर्ग व उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि दिन में कई बार विद्युतआपूर्ति ठप हो जाने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। बिजली के अभाव में लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत नहीं मिल पा रही है। ठाकुरद्वारा वार्ड में आए दिन बिजली की कटौती के चलते उपभोक्ता खासे परेशान हैं। लोगों ने बताया कि आए दिन खराबी के कारण वार्ड में आपूर्ति ठप रहती है। चेतावनी दी कि यदि विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वार्ड निवासी प्रकाश साह, मनीष पांडेय, केशवानंद जोशी, आचार्य बसंत बल्लभ पांडेय, नवीन लोहनी आदि ने यूपीसीएल से विद्युत कटौती से निजात दिलाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
कोट
बरसात में लाइनों में फाल्ट आने तथा अचानक ब्रेक डाउन होने से विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। तेज बारिश में सुरक्षा कारणों से भी आपूर्ति बंद रखनी पड़ती है। बाहरी जिलों से आपूर्ति ठप होने पर भी आपूर्ति ठप रहती है। इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
बीएन पांडेय, ईई पावर कारपोरेशन, बागेश्वर
दिन में जल रही है स्ट्रीट लाइटें
कपकोट (बागेश्वर)। नगर क्षेत्र में रात में जलने वाली कई स्ट्रीट लाइटें अब दिन में जल रही हैं। यहां लोग रात में आपूर्ति सुचारु न होने से परेशान तो हैं ही इससे चोरी घटनाएं होने की भी आशंका बनी हुई है। ऊर्जा निगम रात में बिजली की आपूर्ति तो नहीं कर पा रहा है। दिन में स्ट्रीट लाइटें जरूर जल रही है। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि इन दिनों बिजली की लाइनों में समय-समय पर पेड़ और बारिश से आपूर्ति बाधित हो जा रही है। नगर पंचायत कपकोट में दिन में भी स्ट्रीट लाइट जलने के मामले को दिखाया जाएगा।