फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   हड़ताल से सड़कों पर चक्काजाम से हालात, हजारों यात्री हलकान

हड़ताल से सड़कों पर चक्काजाम से हालात, हजारों यात्री हलकान

Wed, 01 Aug 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल से सड़कों पर चक्काजाम से हालात, हजारों यात्री हलकान
बागेश्वर। मंगलवार को टैक्सी यूनियन के भी हड़ताल पर कूदने से व्यापक असर देखा गया। केएमओयू पहले से ही हड़ताल पर है। हड़ताल से पहाड़ पर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था चौपट हो गई। जिले में पांच सौ से अधिक टैक्सियों के चक्के जाम रहे। हड़ताल के बाद जो यात्री जहां था, वहीं ठहर गया।
विज्ञापन


बाहर से जिले में आने वाले यात्रियों को खासी परेशानी और फजीहत हुई। बड़ी तादाद में यात्रियों को होटलों में रुकना पड़ा। बागेश्वर से लेकर कपकोट, गरुड़ विकास खंडों तक सैकड़ों यात्री गंतव्य तक जाने के लिए वाहनों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। रोडवेज की चुनिंदा सेवाओं में सीट बनाने को लेकर यात्रियों में मारामारी मची रही। निकटवर्ती क्षेत्रों के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को हड़ताल के बीच कई किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ी।
विज्ञापन


सीएम का पुतला फूंका
पुराने वाहनों में स्पीड गवर्नर की बाध्यता, बीमा राशि और पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ हड़ताली टैक्सी चालक और मालिकों ने जिले भर में प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्याओं का निराकरण न होने तक हड़ताल में डटे रहने का एलान किया। मंगलवार को बागेश्वर में एकजुट हुए टैक्सी यूनियनों ने सीएम का पुतला फूंका। वहां अरविंद खेतवाल, मुन्ना कठायत, राजेंद्र मिरौला, प्रकाश चंद्र उपाध्याय, रणजीत सिंह, पुष्कर जोशी आदि थे। इधर, कपकोट में चालक, मालिकों ने प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। वहां प्रमोद शाही, केवलानंद जोशी, महेंद्र सिंह, चंचल कोरंगा, सुंदर कोरंगा, दरबान सिंह, खीम सिंह, महेश कपकोटी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार से दूध आपूर्ति से खड़े किए हाथ
टैक्सी संचालकों ने मंगलवार से दूध की आपूर्ति से भी हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे रीमा, कपकोट, कांडा में दूध आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। हड़ताल के चलते इन क्षेत्रों में दूध की आपूर्ति ठप हो जाएगी।

अधिकांश बच्चे, शिक्षक नहीं पहुंच पाए स्कूल
गरुड़ (बागेश्वर)। टैक्सी यूनियन की हड़ताल, केमू और टैक्सी वाहन सड़कों पर नहीं दौड़ने से ब्लॉक के अधिकांश बच्चे और शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच पाए। दूर-दराज के ग्रामीण आवश्यक काम के लिए बाजार नहीं नहीं जा पाए। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


गोल मार्केट में हुई टैक्सी यूनियन की गरुड़ इकाई की सभा में वक्ताओं ने कहा कि पुराने टैक्सी वाहनों में स्पीड नियंत्रक अनिवार्य करने, वाहन बीमा शुल्क बढ़ाने, पुलिस, एआरटीओ द्वारा वाहनों का अनावश्यक चालान करने से टैक्सी चालक परेशान है। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष चंदन बरोलिया ने की। वहां यूनियन के संरक्षक महेश बोरा, कमल पंत, हरीश सिंह, प्रकाश सिंह, रमेश जोशी, राजू तिवारी, जगदीश, मुन्ना चिलवाल, कैलाश बोरा, दिवान बोरा, उमा भारती, सुनील पांडे, दिनेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed