फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   आपदा की मार से छह और मकान क्षतिग्रस्त

आपदा की मार से छह और मकान क्षतिग्रस्त

Mon, 30 Jul 2018 10:50 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
आपदा की मार से छह और मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
बागेश्वर। आपदा की मार से आवासीय भवनों को नुकसान की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिले में बारिश के बीच तीन और मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जबकि तीन आवासीय भवनों को हल्का नुकसान हुआ है।


सोमवार को जिला आपदा कंट्रोल रूम की सूचना के मुताबिक बागेश्वर तहसील के जौलगांव में कमला देवी, गरुड़ तहसील के बैगांव कालरो में महेंद्र सिंह, रिठाड़ में नंदी देवी का आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। तहसील कांडा में सकंयूड़ा गांव में रमेश राम और प्रिया देवी का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि कपकोट तहसील में बारिश से इंद्रा देवी का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर राजस्व कर्मियों ने प्रभावित स्थलों का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed