{"_id":"5b0c45264f1c1bf86e8b5166","slug":"161527530790-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन के भीतर समस्या का समाधान करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन के भीतर समस्या का समाधान करें अधिकारी
Updated Mon, 28 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जनसुनवाई दिवस पर डीएम रंजना राजगुरु ने जिला कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने फरियादियों से सीधा संवाद करते हुए अधिकारियों को सात दिन के भीतर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 17 फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकांश शिकायतें सड़क, पानी, मुआवजा आदि से संबंधित थी। कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। उन्होंने ढ़िलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बनलेख विद्युत लाइन की तारों के झूलने की शिकायत पर उन्होंने विद्युत विभाग के ईई को मौके का निरीक्षण कर तारों, टेढ़े विद्युत पोलों को बदलने के निर्देश दिए। मेहनरबूंगा के ग्रामीणों ने लिंक रोड निर्माण के दौरान विभाग द्वारा अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने सभी विभागों के अभियंताओं को मुआवजा संबंधी शिकायतों का निपटारा करने को कहा।
एडवोकेट घनानंद जोशी ने रेट्रो साइलेंसर लगी, तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की समस्या रखी। डीएम ने पुलिस अधीक्षक, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, एसडीएम को चेकिंग अभियान चलाने, 30 किमी प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार वाले वाहनों का चालान करने के निर्देश दिए। वहां डीडीओ केएन तिवारी, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक आदि अधिकारी थे।